CityDigital MediaE-paperEventsMediaNewsNewspaperPoliticalPrintReligiousSocialStateUttarakhandWeb
Trending

देहरादून में बैसाखी महोत्सव के साथ युवा कांग्रेस का सम्मान, संस्कृति और युवा शक्ति का संगम

देहरादून में कैंट विधानसभा क्षेत्र के बल्लीवाला क्षेत्र स्थित वेडिंग पॉइंट में आयोजित भव्य बैसाखी महोत्सव 2026 हर्षोल्लास, आपसी सद्भाव और सांस्कृतिक विविधता के रंगों के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने सपरिवार सहभागिता कर प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

समारोह की शुरुआत पारंपरिक मंगलध्वनि एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुई, जिसने पूरे वातावरण को उत्साह और ऊर्जा से भर दिया। इसके बाद पंजाबी लोक संस्कृति पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पंजाबी लोक गीतों की मधुर प्रस्तुतियां और भांगड़ा एवं गिद्धा जैसे पारंपरिक लोक नृत्यों ने पूरे पंडाल को झूमने पर मजबूर कर दिया। पौराणिक थीम एवं सांस्कृतिक झलकियों पर आधारित प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और भी जीवंत बना दिया।

बैसाखी पर्व की खुशियों को साझा करते हुए उपस्थित जनसमूह ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम का आनंद लिया और पूरा परिसर उमंग और उल्लास से सराबोर हो गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत जी ने कहा कि बैसाखी का पर्व खुशहाली, समृद्धि और नई शुरुआत का प्रतीक है, और इस प्रकार के आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक समरसता को मजबूत करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और हमारी परंपराओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम संयोजक एवं प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर ने कहा कि कैंट विधानसभा में इस प्रकार का सांस्कृतिक समागम क्षेत्र की एकजुटता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी क्षेत्रवासियों एवं कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

राष्ट्रीय संचार सचिव श्री वैभव वालिया जी ने कहा कि हमारी सांस्कृतिक विरासत हमारी पहचान है और इस प्रकार के आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं।

इस अवसर पर उत्तराखंड युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, राष्ट्रीय संचार सचिव वैभव वालिया एवं प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर द्वारा सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन रमोला, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहित मेहता मोनी, प्रदेश महामंत्री स्वाति नेगी, रविन्द्र सिंह रैना जूनियर, वंदना राही, जतिन कौशल, जिला महामंत्री धर्मेंद्र सिंह, शुभम सैनी, कैन्ट विधानसभा अध्यक्ष कार्तिक बिरला, उपाध्यक्ष सैफ, राजपुर विधानसभा उपाध्यक्ष अमरदीप सिंह, वैभव सोनकर, यमुना कॉलोनी ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्य कौशल, धामावाला ब्लॉक अध्यक्ष अनीस कुमार, डालनवाला ब्लॉक अध्यक्ष त्रिशित नेगी, काँवली ब्लॉक अध्यक्ष रोहित मित्तल, कावली ब्लॉक उपाध्यक्ष आसिफ कुरैशी, पटेल नगर ब्लॉक उपाध्यक्ष तरुण सोनी, अभिषेक मेहता, कृष्णा मारवाह, प्राचल नोनी, सिमरन पंवार, रिया राणा को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन रंगकर्मी व राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता डॉ राकेश भट्ट द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, संयोजक अभिनव थापर, राष्ट्रीय संचार सचिव वैभव वालिया, वरिष्ठ प्रवक्ता गरिमा दसौनी, पूर्व पार्षद चरनजीत कौशल, पार्षद संगीता गुप्ता, पार्षद अभिषेक तिवारी, पिया थापा, प्रेमनगर अध्यक्ष मोहित ग्रोवर, मोहन काला, मोहित मेहता, सुमित खन्ना, अमृता कौशल, सन्नी पुंज, राजेश शर्मा, नवीन रमोला, अवधेश कुमार, सौरभ शर्मा, हेमंत माटा, संजय भारती, अंजू भारती, स्वाति नेगी, वंदना राही, मंजू त्रिपाठी, गिरिराज हिन्दवान, पार्षदगण, पूर्व पार्षद, ब्लॉक अध्यक्ष एवं कैंट विधानसभा के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया और आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

कार्यक्रम संयोजक एवं उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर ने सभी अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}