CityCulturalDigital MediaE-paperEventsMediaNewsNewspaperPrintReligiousSocialStateUttarakhandWeb
Trending

अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव मनाएगा अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा

अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर विष्णु भगवान के छठे अवतार चिरंजीव भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड द्वारा युवक युवती परिचय सम्मेलन एवं स्मारिका विमोचन। प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से मनमोहन शर्मा प्रदेश अध्यक्ष ने जानकारी दी की अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर विष्णु भगवान के छठे अवतार चिरंजीव भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के उत्सव पर युवक युवती परिचय सम्मेलन एवं स्मारिका विमोचन किया जाएगा मनमोहन शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ हवन यज्ञ से किया जाएगा उसके उपरांत दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ फिर अतिथि सम्मान, स्वागत गीत वंदना, स्मारिका विमोचन, विष्णु भगवान के छठे अवतार चिरंजीवी परशुराम जी के जन्म चरित्र का उद्बोधन, भोजन प्रसाद, युवक युवती परिचय सम्मेलन, परशुराम जी की आरती, जलपान, इसके उपरांत कार्यक्रम का समापन अध्यक्ष जी द्वारा किया जाएगा मनमोहन शर्मा जी ने बताया कि यह सभी कार्य प्रथम बार आयोजित किया जा रहे हैं और सभी का सहयोग प्राप्त कर कार्यक्रम को आयोजित किया जा रहा है। प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी की जिन परिवारों पंजीकरण फॉर्म महासभा को प्राप्त होंगे उनको युवक युवती परिचय सम्मेलन में भागीदारी करने का मौका प्राप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}