CityDigital MediaE-paperEventsMediaNewsNewspaperPrintSportsStateUttarakhandWeb
Trending

जिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गौतम बॉक्सिंग संस्था का शानदार प्रदर्शन

देहरादून जनपद में आयोजित जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गौतम बॉक्सिंग संस्था के 18 मुक्केबाज़ों ने प्रतिभाग किया। संस्था के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 17 पदक अपने नाम किए, जिनमें 9 स्वर्ण, 5 रजत एवं 3 कांस्य पदक शामिल हैं।

स्वर्ण पदक विजेता:
स्पर्श, संस्कार छेत्री, निकित, रेंशा, कोटिलय, श्रेयान, निमेश, देवार्या एवं आरव।

रजत पदक विजेता:
शिवांश, दीप, योगेश, अद्रिका एवं रुद्रवीर।

कांस्य पदक विजेता:
दिव्यांतर, वंश थापा एवं रुद्र।

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद गौतम बॉक्सिंग संस्था में भारतीय टीम के कोच एवं पूर्व अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज़ खीमानंद बेलवाल ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया तथा उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया।

संस्था के प्रशिक्षक नरेश गुरुंग, कपिलदेव बिष्ट एवं अनिल भंडारी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और नियमित प्रशिक्षण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि खिलाड़ी भविष्य में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देहरादून एवं उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}