CityDigital MediaE-paperKisanMediaNewsNewspaperOutdoorPrintSocialStateUttarakhandWeb
Trending

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा द्वारा श्रृंखलाबद्ध वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत फव्वारा चौक नेहरू कॉलोनी में वृक्षारोपण

गोड़िया मठ के संत त्यागी जी महाराज ओर जस्टिस राजेश टंडन ने अन्य गणमान्य के साथ पौधा रोपण किया

श्रृंखलाबद्ध वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड द्वारा फव्वारा चौक यानी फरसुराम चौक नेहरू कॉलोनी में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति न्यायमूर्ति राजेश टंडन जी, नेहरू कॉलोनी पार्षद विवेक कोठियाल और पूज्य भक्ति प्रसंग त्यागी जी गोडीया मठ ने 11 बजे से पौधा रोपण करना प्रारम्भ किया ।
संस्था के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन शर्मा के नेतृत्व में आज परशुराम चौक/ फव्वारा चौक नेहरू कॉलोनी में समस्त ब्राह्मण एकत्र हुए और हमारे बीच मुख्य रूप से न्यायमूर्ति राजेश टंडन जी, और भक्ति प्रश्न त्यागी जी गोडीया मठ आए और सभी ब्राह्मणों ने उनका तिलक फूलमाला अंग वस्त्र और चिरंजीवी भगवान परशुराम जी का प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया और उन्होंने चिरंजीव भगवान परशुराम जी के चरणों में पुष्प माला अर्पित की और दीप जलाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। न्यायमूर्ति राजेश टंडन जी ने बेलपत्र का रोपण किया और भक्ति प्रश्न त्यागी जी ने नीम का पेड़ रोपण किया। उसके उपरांत सभी ब्राह्मणों ने पूजा के पौधे और पुष्प के पौधे चिरंजीवी भगवान परशुराम चौक पर रोपित किया। इस अवसर पर पार्षद विवेक कोठारी और गढ़ मंदिर के संस्थापक पंडित मनीराम गोदियाल, अन्य महिलाओं व महासभा के सदस्यों ने भी फूलो के पेड़ रोपण किया। इस अवसर पर पंडित मनमोहन शर्मा, पंडित लालचंद शर्मा, पंडित उमाशंकर तीर्थ पुरोहित, पंडित सतेंद्र दीक्षित, संदीप धूलिया, पंडित मनोज कुमार शर्मा, उमेश जिंदल, पंडित महेश कोठारी, सावित्री शर्मा, प्रतिमा शर्मा, नीलम शर्मा, अरुण बाला शर्मा, इंद्र भट्ट, दीप्ति भट्ट, गिरीश चंद्र उप्रेती, दिनेश शर्मा, संस्था के प्रदेश मीडिया प्रभारी रजनीश के शर्मा, कमल शर्मा, अरविंद मित्तल, संतोष शर्मा, महेश पाल, अतुल गौड, दिनेश शर्मा, सुंदर अधिकारी, जीडी जोशी, आशीष शर्मा, धन बहादुर, पंडित मनीराम गोदियाल, रेनू जी, रोशनी नेगी आदि ने भी वृक्ष रोपण किया। इस अवसर पर मनमोहन शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि आज मित्रता दिवस भी है और मित्रता दिवस की आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाई। उन्होंने पौधारोपण करने पर सभी को पौधे के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि हमें अपने जीवन में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। न्यायमूर्ति राजेश टंडन ने पौधे के बारे में विस्तार से जानकारी दी कि हमें पौधे की रक्षा भी करनी है और पौधे से जन मानस को लाभ भी दिलाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}