
एग्रीस्टैक योजना/ नक्शा प्रोजेक्ट के अन्तर्गत कराये जा रहे कार्यो के सम्बन्ध में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आहूत की गयी।
कृषि निवेशों की सूचना एकत्रित करने एवं नक्शा प्रोजेक्ट सम्बन्धी बैठक में नगर निकाय नरेन्द्रनगर क्षेत्रान्तर्गत नक्शा प्रोजेक्ट के कार्य की अद्यतन स्थिति, अंश निर्धारण की अद्यतन स्थिति, डिजिटल क्रॉप सर्वे की अद्यतन स्थिति, फार्मर रजिस्ट्री की अद्यतन स्थिति आदि बिन्दुओं के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गयी।
बैठक में बताया गया कि उक्त कार्य तहसील कीर्तिनगर व गजा के द्वारा सत प्रतिशत कर दिया है जबकि देवप्रयाग द्वारा लक्ष्य प्राप्ति के नजदीकी है शेष तहसीलो को कार्य समयान्तर्गत पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर एडीएम अवधेश कुमार सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, जिला उद्यान अधिकारी अरविंद शर्मा तहसीलदार धीरज राणा उपस्थित रहे तथा सभी उप जिलाधिकारी तहसीलदार वर्चअल माध्यम से जुड़े रहे।






