
प्रमेन्द्र सिंह डोभाल द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून का कार्यभार ग्रहण किया गया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त प्रेस वार्ता में महोदय द्वारा बतौर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अपनी प्रार्थमिकताओं के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था की स्थिती को और अधिक बेहतर करना तथा यातायात सुधार की दिशा में और अधिक महत्वपूर्ण कार्य किये जाने को अपनी प्रार्थमिकता बताते हुए महोदय द्वारा अवगत कराया कि इस दिशा में और अधिक ठोस प्रयास किये जायेंगे, साथ ही पुलिस बल के मनोबल को ऊंचा रखते हुए उनकी कार्यक्षमता को बढाने की दिशा में प्रयास किये जायेेगे। इस दौरान महोदय द्वारा सामप्रदायिक सौहार्द तथा धार्मिक सामंजस्य को बिगाडने का प्रयास करने वालो को स्पष्ट संदेश दिया कि ऐसे अराजक तत्वों के विरूद्ध जीरो टालरेंस की नीति अपनाते हुए सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शासन के खिलाफ उठते आवाज और शहर सुरक्षा की दृष्टि से कड़ा एक्शन लेते हुए कई आई ए एस व पी सी एस अधिकारी के तबादले तथा अर्जुन शर्मा हत्याकांड के दूसरे दिन ही प्रातः चंद्रबनी नाले से एक व्यक्ति की लाश मिली और फिर 10बजे के लगभग सिल्वर सिटी में जिम से लौट रहे विक्रम शर्मा नामक शख्स को तीन अज्ञात लोगों ने गोली मार कर फरार हो गए थे। सरकार ओर पुलिस की काफी किरकिरी हो रही थी इसलिए एस एस पी देहरादून अजय सिंह एवं कुछ पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया। अजय सिंह को एस टी एफ में भेजा गया जबकि हरिद्वार से प्रमेंद्र सिंह डोभाल को देहरादून एस एस पी बनाया गया।






