CityDigital MediaMediaNewsNewspaperPoliticalPrintSocialStateUttarakhandWeb
Trending

श्रीदेव सुमननगर में महिला सम्मान समारोह — सैकड़ों महिलाओं को कंबल वितरित

समाज के कमजोर वर्गों के साथ हमेशा कांग्रेस खड़ी रहेगी

वार्ड 35 – श्रीदेव सुमन नगर, चकराता रोड़ में कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर के नेतृत्व में महिला सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए सामाजिक सरोकार के तहत सैकड़ों महिलाओं को कंबल वितरित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर ने स्वयं मातृशक्ति को कंबल वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा समाज के कमजोर वर्गों, महिलाओं और जरूरतमंदों के साथ खड़ी रही है और आगे भी जनता की सेवा ही कांग्रेस की प्राथमिकता रहेगी।

क्षेत्रीय पार्षद संगीता गुप्ता ने वार्ड में ‘महिला सम्मान समारोह’ आयोजित करने के लिए अभिनव थापर जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका कार्यक्रम में आना कांग्रेसजनों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और इससे कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसजन हमेशा वार्ड के हर सुख-दुख में आमजन के परिवार के साथ खड़े रहते हैं।

कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर, पार्षद संगीता गुप्ता, चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के प्रतिनिधि विनोद चौहान, युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मोहित मेहता मोनी, डॉ हरक सिंह रावत के प्रतिनिधि विजय चौहान, युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष स्वाति नेगी, वार्ड अध्यक्ष संदीप, जी एस पंवार, बबलू, सुषमा, अनुराग गुप्ता, तस्लीम सहित कैन्ट विधानसभा के अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित मातृशक्ति ने इस नेक कार्य के लिए सभी कांग्रेसजनों को आशीर्वाद देकर उनका उत्साहवर्धन किया, जिससे आयोजन भावनात्मक और प्रेरणादायक बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}