CityCulturalDigital MediaE-magazineE-paperHealthMediaNationalNewsNewspaperSocialStateUttarakhandVisualWeb
Trending

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

गोर्खाली सुधार सभा के केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा के नेतृत्व में आठ सदस्यीय राहत नेपाल आपदा राहत सहयोग दल नेपाल रवाना हुआ।

प्रातः 10बजे उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं माननीय कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर नेपाल रवाना किया। इस दल में-
पदम सिंह थापा अध्यक्ष गोर्खाली सुधार सभा, अभिषेक शाही, राज्यमंत्री, उपाध्यक्ष गोर्खा कल्याण परिषद, राजीव गुरूंग, अध्यक्ष शहीद मेजर दुर्गा मल्ल मंडल, शमशेर थापा, टेकू थापा मगर, शंकर थापा, डम्मर थापा, लव तमांग शामिल रहे।

मीडिया प्रभारी प्रभा शाह ने अवगत कराया कि हमारे पड़ोसी देश नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा की त्रासदी ने हम सभी को झकझोर दिया है। भारत, नेपाल सहित विश्व के अनेक देशों के पर्यटकों एवं तीर्थयात्रियों व मासूम लोगों की मौत बेहद पीड़ा दायक है। जान माल गंवा कर, बेघर हुए नेपाल वासियों की इस दुःख की घड़ी में हम भारतीय पीड़ित परिवारों के साथ हैं।
जब नेपाल में 26 अगस्त 2026को आपदा आई उसके बाद गोर्खाली सुधार सभा के केंद्रीय अध्यक्षजी द्वारा नेपाल की राहत कार्य सहायता हेतु विचार विमर्श किया और योजना बनाते हुए अध्यक्ष द्वारा नेपाल आपदा राहत प्रबंधन कमेटी का गठन करते हुए अधिक से अधिक सहयोग हेतु आवाह्न भी किया गया।
“आपके हाथों में हमारा हाथ है,
नेपाल आप अकेले नहीं भारत आपके साथ है”।
गोर्खाली सुधार सभा के समस्त शाखा अध्यक्ष एवं सहयोगी संघ संस्थाओं ने पूर्ण सहयोग किया।
नेपाल में एक गांव गोद लिया जायेगा और उन्हें हर संभव सहायता की जायेगी। साथ ही बच्चों के स्कूल भवन के निर्माण कार्य में भी सहयोग दिया जायेगा। स्कूली छात्रों को भी पुस्तकें और पड़ सामग्री भी वितरित की जायेगी ।गोर्खाली सुधार सभा नेपाल सरकार एवं वहां की NGO संस्थाओं से भी लगातार सम्पर्क में हैं और उन्होंने भी हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}