
देहरादून के लक्ष्मण सिद्ध मंदिर क्षेत्र में यूथ फाउंडेशन, माई भारत, सी एम आई एस इंस्टीट्यूट आदि कई लोगों ने देहरादून शहर को साफ ओर स्मार्ट सिटी बनाने के प्रयास किए। इसी कड़ी में आज सफाई अभियान की शुरुआत कुछ जागरूक संस्थाओं ओर लोगों ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कर्नल अजय कोठियाल, सी एम आई एस इंस्टीट्यूट के निदेशक ललित मोहन जोशी, मोनिका जी माई भारत के ओर से तथा कुछ अन्य समाजसेवी ने छात्रों के साथ मिलकर एक घंटे श्रमदान किया फिर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तथा अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे।






