
भाजपा के अटल बिहारी बाजपेई सरकार में परिवहन मंत्री रहे ओर उत्तराखंड के सबसे ईमानदार नेताओं में शुमार मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी का निधन प्रदेश के लिए अपूर्णीय क्षति है। अधिकांश नेता भ्रष्टाचार में लिप्त रहे लेकिन स्वच्छ एवं कड़क छवि के साथ ईमानदारी की मिसाल रहे वीर सैनिक मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी को शत शत नमन, ईश्वर उनको अपने चरणों में स्थान दे।
बहुत सारी यादें हैं उनमें से एक उत्तराखंड फिल्म सीटी निर्माण को लेकर मेरे साथ खंडूरी जी का वक्तव्य सहारा समय दिल्ली की टीम के संग आधे घंटे के विशेष प्रोग्राम में एक साथ इंटरव्यू चला था। खंडूरी जी के नाम पर पूरी भाजपा खंडूरी है जरूरी के नारे से 2012 का चुनाव लड़ी थी, दुर्भाग्यवश वे चुनाव हार गए ओर भाजपा सत्ता से बाहर हो गई थी। पूर्व मुख्यमंत्री बी सी खंडूरी की बेटी ऋतु भूषण खंडूरी उनके नाम से ही कोटद्वार चुनाव जीतकर आज विधान सभा अध्यक्ष हैं।
पक्ष विपक्ष दलों में सभी ने पूरे भाजपा में अटल बिहारी बाजपेई जैसी छवि और सम्मान सिर्फ भुवन चंद्र खंडूरी का ही रहा।
हमारी दिव्य आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि






