CityCulturalDigital MediaE-magazineE-paperEventsMediaNationalNewsNewspaperPrintReligiousSocialStateUttarakhandWeb
Trending

आगमी चारधाम यात्रा प्रारंभ होने से पहले सड़क सुरक्षा के सभी कार्यों को पूर्ण करे – डीएम टिहरी

आगामी चार धाम यात्रा को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने सोमवार को कलेक्ट सभागार में बीआरओ, संबंधित कॉन्टैक्टर, समस्त उप जिलाधिकारी, लोक निर्माण विभाग एवं पुलिस के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक लेते हुए बीआरओ के अधिकारियों से राष्ट्रीय राजमार्ग की वस्तु स्थिति जानकारी लेते हुए स्पष्ट निर्देश दिए है कि यात्रा प्रारंभ होने से पहले सड़क सुरक्षा के सभी कार्यों को समयबद्ध के साथ पूर्ण किया जाए।

उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के कार्य को गति देने के लिए बीआरओ, संबंधित ठेकेदार, लोक निर्माण विभाग, पुलिस विभाग एवं समस्त उप जिलाधिकारी आपस में कम्युनिकेशन के साथ कार्य करें उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा से संबंधित जो भी वर्क किए जाने हैं किसी प्रकार की रुकावट होती है तो शीघ्र स्वयं संबंधित एसडीएम एवं जिला प्रशासन से संपर्क करें ताकि तत्काल प्रभाव से रुकावट को दूर की जा सके इसके अलाव पुराने डंपिग जोन का एसडीएम निरीक्षण करवाले इसके अलाव अन्य डंपिग जोन की जरूरत हो तो आपस में समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई करें।

इस दौरान बीआरओ के चीफ इंजीनियर वीरेंद्र सिंह ने जिलाधिकारी को बताया कि राष्ट्रीय मार्ग के सभी पैच वर्क, मलबे को हटाने के समस्त कार्य 17 तक पूर्ण कर लिए जाएंगे साथ ही जहां-जहां अतिसंवेदनशील/ डेंजर जोन स्थान है उन स्थानों पर मानव संसाधन प्रयाप्त मात्रा रखा जायेगा।

इस अवसर एडीएम एके सिंह, बीआरओ के अधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी वर्चुअल से जुडे़ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}