CityDigital MediaE-paperHealthMediaNewsNewspaperOutdoorReligiousSocialStateTourismUttarakhandWeb
Trending

मनसा देवी मंदिर हरिद्वार में भगदड़, धामी मिलने पहुंचे अस्पताल, लगभग 8मरे, 50घायल

हरिद्वार जनपद में मनसा देवी मंदिर के पैदल मार्ग में रविवार सुबह करीब नौ बजे भगदड़ के कारण दर्दनाक घटना घटित हुई। इस हृदयविदारक हादसे में अब तक 06 श्रद्धालुओं की मृत्यु की पुष्टि हुई है, जबकि 28 अन्य श्रद्धालु घायल हुए हैं।

सूचना मिलते ही सीएम धामी मनसा देवी मंदिर मार्ग पर हुए हादसे के घायलों से मिलने पहुंचे। स्थानीय विधायक मदन कौशिक के साथ मुख्यमंत्री धामी ने अस्पताल में घायलों का हालचाल लिया। और चिकित्सकों से उपचार संबंधी जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को पचास-पचास हजार रुपये की राहत राशि देने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को निर्देशित किया है कि वे सभी पीड़ितों एवं उनके परिजनों को तत्काल राहत और सहायता प्रदान करें। इसके साथ ही उन्होंने घटना की मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश भी दिए हैं।

रेस्क्यू एवं राहत कार्य में सभी एजेंसियां सक्रिय

घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, स्थानीय पुलिस, स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं की संयुक्त टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान को तेज गति से संचालित किया गया।
आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित तथा एसससपी प्रमेंद्र डोबाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों की निगरानी की तथा अस्पताल में घायलों का हाल जाना।
आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय ने कहा कि घायलों को बेहतर से बेहतर उपचार दिया जा रहा है। भविष्य में ऐसी घटनाओं को पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

वहीं मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मनसा देवी सहित राज्य के सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भीड़ नियंत्रण योजना, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, दिशा संकेतक बोर्ड, पैदल मार्गों पर आपातकालीन निकासी योजना तथा स्थानीय प्रशासनिक समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाया जाए।

घायलों को त्वरित चिकित्सकीय सुविधा

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि 5 गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को तत्काल एम्स, ऋषिकेश रेफर किया गया है।

शेष 23 घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय, हरिद्वार में चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घायलों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा मुहैया करा रही हैं। मुख्यमंत्री स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और उन्हें लगातार रेस्क्यू और बचाव अभियान को लेकर अवगत कराया जा रहा है।

हेल्पलाइन नंबर जारी

घटना की जानकारी मिलते ही सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे और स्थिति की निगरानी शुरू की। उन्होंने तत्काल आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमों को राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। घटना की जानकारी और प्रभावित लोगों से संपर्क स्थापित करने के लिए निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए।

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, हरिद्वार
📞 01334-223999
📱 9068197350
📱 9528250926
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून’’
📞 0135-2710334, 2710335
📱 8218867005
📱 9058441404

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि इन नंबरों के माध्यम से मृतकों व घायलों की जानकारी तथा राहत कार्यों से जुड़ी सूचनाएं प्राप्त की जा सकती हैं।

27.07.2025 को समय लगभग प्रातः 9:00 बजे तहसील-हरिद्वार के

अंतर्गत मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मचने की सूचना प्राप्त हुई है। घटना का विवरण निम्नवत् है-

मृतक -08

गंभीर घायल- 15

सामान्य घायल -35

मृतकों का विवरण-

श्री आरूष पुत्र श्री पंकज उर्फ प्रवेश, उम्र 12 वर्ष, निवासी सौदा बरेली उत्तर प्रदेश।
श्री शकल देव पुत्र श्री बेचान, उम्र 18 वर्ष, निवासी अररिया बिहार।
श्री विक्की पुत्र श्री रिक्का राम सैनी, उम्र 18 वर्ष ग्राम विलासपुर थाना – विलासपुर कैमरी रोड़ नगलिया कला मजरा रामपुर उत्तर प्रदेश।
श्री विपिन सैनी पुत्र श्री रघुवीर सिंह सैनी, उम्र 18 वर्ष, निवासी वसुवाखेरी काशीपुर उत्तराखण्ड ।
श्री वकील पुत्र भरत सिंह निवासी मौहतलवाद, जिला बाराबंकी उत्तर प्रदेश।
श्रीमती शान्ति पत्नी श्री रामभरोसें बदायू उत्तर प्रदेश।
घायलों का विवरण-

श्री इन्द्र पुत्र महादेव निवासी रिसालू रोड पानीपत ।
श्रमती दुर्गा देवी पत्नी श्री निर्मल, उम्र 60 वर्ष, निवासी- दिल्ली।
3 . श्रीमती शीतल पत्नी श्री तेजपाल उम्र-17 वर्ष, निवासी रामपुर, उत्तरप्रदेश।

श्री भूपेन्द्र पुत्र श्री मुन्ना लाल, उम्र 16 वर्ष, जिला बदायूं।
श्री अर्जुन पुत्र सूरज, उम्र 25 वर्ष, निवासी सिविल लाईन मुरादाबाद उत्तर प्रदेश।
6 . कुमारी कृति पुत्री श्री उमेश शाह, उम्र-6 वर्ष, मोतीहारी विहार।

श्री राज कुमार पुत्र निदेश शाह, उम्र 14 वर्ष, मोतीहारी विहार।
8 . श्री अजय पुत्र श्री संजय, उम्र-19 वर्ष, बडियारपुर विहार।

9 . श्री रोहित शर्मा, पुत्र कमलेश शर्मा, उम्र 21 वर्ष, निवासी जिला मेनपुरी।

श्री विकास पुत्र प्रेमपाल, उम्र 22 वर्ष, निवासी बरेली कैण्ट उत्तर प्रदेश।
काजल पुत्री अर्जुन, उम्र 24 वर्ष, निवासी सिविल लाईन मुरादबाद।
अराधना कुमारी पुत्री श्री विनोद शाह, 5 1/2 वर्ष निवासी भागलपुर विहार।
श्री विनोद शाह पुत्र रोहित शाह, उम्र 35 वर्ष, भागलपुर विहार।
श्रीमती निर्मला पत्नी श्री पंकज कुमार, उम्र-30 वर्ष शीशगढ़ बरेली।
श्री विशाल पुत्र छेदा लाल, उम्र 21 वर्ष रामपुर ।
श्री अनुज पुत्र अर्जुन, उम्र-20 वर्ष, निवासी मुरादाबाद उत्तर प्रदेश।
एकांक्षी पुत्री संजीव कुमार, उम्र 4 वर्ष, धामपुर उत्तर प्रदेश।
श्री संदीप पुत्र श्री रमेश कुमार, उम्र-25, मुरादाबाद उत्तर प्रदेश।
श्री रोशन लाल पुत्र एवं पता-अज्ञात।
श्रीमती दीक्षा पत्नी निवासी रामपुर।
श्री अजय कुमार पुत्र सहदेव कुमार, उम्र 18 वर्ष, निवासी मुंगेर विहार।
श्री मनोज शरण पुत्र अज्ञात, उम्र 30 वर्ष, जिला बरेली उत्तर प्रदेश।
उपरोक्त 05 घायलों को एम्स हास्पिटल ऋषिकेश भेज दिया गया है। शेष 23 घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय हरिद्वार में चल रहा है !!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}